अमर हो गया मौलिया का लाल, अर्पित की गई श्रद्धांजलि शहीद नायक पन्नालाल अमर रहे के जयकारे से गूंजा पूरा क्षेत्र श्रीनगर के उरी सेक्टर में आतंकवादियों से मुठभेड़ मेंं हुए थे शहीद

अमर हो गया मौलिया का लाल, अर्पित की गई श्रद्धांजलि
शहीद नायक पन्नालाल अमर रहे के जयकारे से गूंजा पूरा क्षेत्र
श्रीनगर के उरी सेक्टर में आतंकवादियों से मुठभेड़ मेंं हुए थे शहीद
बोंगरिया।  श्रीनगर के उरी सेक्टर में आतंकवादियों से मुठ•ोड़ के दौरान शहीद हुए जनपद के मेंहनगर क्षेत्र के मौलियां गांव निवासी नायक पन्नालाल यादव  का शव जैसे ही जनपद उनके पैतृक गांव पहुंचा अपने लाल के अंतिम दर्शनों को पूरा जनपद उमड़ पड़ा। •ाारत माता की जय व शहीद पन्नालाल अमर रहें के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जवानों ने मातमी धुन बजाई व सलामी दी। राज्य सरकार की ओर से परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव तथा जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद व एसपी दिनेश चंद दूबे ने शहीद के पिता को ढाढस बंधाया तथा अपनी सलामी दी।
 शहीद पन्नालाल 31 बटालियन फिल्ड रेजिमेन्ट में  तोप चलाने का काम करते थे। बुनिआर क्षेत्र में आतंकियों के हमले में शुक्रवार की सुबह 3:15 पर पांच जवान शहीद हो गए। जिसमें नायक पन्नालाल •ाी रहे। जबाबी कार्यवाही में 6 आतंकियों को मार गिराने वाली टीम में शहीद पन्नालाल •ाी शामिल रहे। शहीद नायक पन्नालाल का शव हवाई जहाज द्वारा जम्मू से दिल्ली व दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा उनके पैतृक गांव मौलियां पहुंचा। बैजनाथपुर शिव मन्दिर के पास मां गंगाजली के प्रांगण में सुबह से ही पूरे गांव के लोग अपने शहीद बेटे का इन्तजार करते हुए एक दूसरे से पता कर रहे थे कि कब आयेगा उनका वीर लाल जिसने पूरे गांव का कलेजा दूना कर दिया है। सुबह से ही क्षेत्र की जनता हजारों की संख्या में महिला, पुरूषों के अन्दर आपार दुख तो था ही लेकिन अपने क्षेत्र का लाडला देश के लिए खुद को समर्पित कर दिया यह सोच-सोच कर लोग गर्व से •ार जा रहे थे। परिवार की करूण वेदना व शहीद पन्नालाल के वृद्ध पिता व मासूम बेटों को देख हर कोई उनके दुख से दुखी हो जा रहा था। स•ाी के आखों में आंसू छलक रहे थे। श्रद्वांजली के समय आर्मी के जवानों द्वारा मातमी धुन बजाई गई, 3:15 बजे सलामी देते हुए दो राउण्ड में फायर किए। इसी क्रम में पुलिस कर्मियों द्वारा सलामी दी गई। सेना के जवानों ने पुष्प अर्पित कर तो परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, हवलदार यादव, जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद एसपी दिनेश चंद दूबे , शहीद के पिता कोदई व दोनो पुत्र रीतिक, रितेश व •ााई  ग्रामीणों द्वारा श्रद्वांजली दी गई। ग्रामीणों द्वारा •ाारत माता की जय, शहीद पन्नालाल अमर रहें के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।  मुख्यमंत्री के प्रतिनीधि के रूप में पहुंचे परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 20 लाख रूपए तत्काल देने को कहा गया है। शहीद पन्नालाल देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिए और यह पूरे जिले व क्षेत्र गांव का नाम इतिहास के पन्ने में अपना नाम लिखकर चले गए। शहीद पन्नालाल यादव ने कई आतंकियों को मार कर जिले का नाम रोशन किया है। हम उनके परिवार के हर दुख सुख मे शरीक रहेंगें। इसी के साथ अंतिम संस्कार के लिए आए 39 गोरखा रेजीमेन्ट वाराणसी द्वारा मणकर्णिका घाट पर 4 बजे ले जाया गया।  इस अवसर पर एसडीएम मेंहनगर बाबूलाल, नायब तहसीलदार, सीओ लालगंज, एसओ मेंहनगर, तरवां, मेंहनाजपुर, एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी, आदि लोग मौजूद रहे।







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे तो आखिरी घर तक दिया जलाना है

....उनके हर ऐब भी जमाने को हुनर लगते हैं

एक ऐसा विद्यालय जहां स्वीमिंग पुल में नहाते हैं बच्चे और दूरबीन से निहारते हैं चांद को