बेसिक के शिक्षकों ने मारा मैदान, दिखाया आईना
यूपीटीईटी में रिकार्ड तोड़ सफलता से लौटी मुस्कान प्राईमरी की यूपीटीईटी की परीक्षा में मनोज सिंह को मिले 149.627 पर्सेंटाइल अंक, उच्च प्राथमिक में हरिकेश मिश्र का जलवा आजमगढ। ऐसा शायद शिक्षा के इतिहास में पहली बार हो रहा था जब किसी शिक्षक पिता से उसका बेटा पूछ रहा था कि पिता जी, आप पास हो जायेंगे न ? आप की नौकरी बच जायेगी कि नही ? कितने नंबर का सवाल आपने सही किया है ? अमूमन यही होता है कि बच्चे परीक्षायें देकर आते हैं तो उनके घर के अभिभावक उनसे इस तरह के सवाल पूछते हैं लेकिन न्यायालय के एक आदेश ने अपनी सेवा 15 से 20 साल तक पूरे कर चुके अध्यापकों को सकते में डाल दिया कि अब उन्हे भी अपनी योग्यता साबित करने के लिये परीक्षायें देनी पड़ेंगी नही तो उनकी नौकरी जाने का खतरा उत्पन्न हो जायेगा। ऐसे पिता जब परीक्षायें देकर आये तो उनके बच्चों ने यही सवाल पूछे थे कि पिता जी आप पास हो जायेंगें कि नही ? जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्तर प्र्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद में कार्य कर रहे लगभग पांच लाख से अधिक शिक्षकों की । माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने एक आदेश में यह कह दिया कि हर एक शिक्षक को शिक्...