संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"थोड़ा सा प्यार"

चित्र
 प्रिया रात के अंधेरे में खिड़की के पास खड़ी थी। बाहर हल्की बारिश हो रही थी। उसके दोनों बच्चे — 7 साल का आर्यन और 5 साल की मीरा — सो चुके थे। छोटे-छोटे हाथों से अभी घर संभालना तो दूर, खुद को भी संभालना उनके बस की बात नहीं थी। प्रिया की आँखों में आंसू थे, जो बारिश की बूंदों की तरह चुपके-चुपके गिर रहे थे। उसके पति, अजय, पिछले हफ्ते दिल्ली से 1200 किलोमीटर दूर पुणे के ऑफिस प्रोजेक्ट पर चले गए थे। विदेश जाने की बात थी, लेकिन कंपनी ने आखिरी वक्त पर प्लान बदल दिया। अब वो 6 महीने तो कभी एक साल में सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही घर आ पाते थे। प्रिया अकेली रह गई थी — बच्चों की देखभाल, घर की जिम्मेदारी, और सबसे बड़ी... अपने दिल की लड़ाई। जब राहुल से उसकी मुलाकात हुई थी, तब सब कुछ बहुत innocent था। राहुल उसके विभाग में काम करता था, विभाग के एक समारोह के दौरान उन दोनों की मुलाकात हुई। प्रिया के केयरिंग नेचर और गंभीर स्वभाव में राहुल का मन मोह लिया था । प्रिया भी राहुल की संवेदनशीलता तथा पर्सनेलिटी पर आकर्षित हो चुकी थी धीरे-धीरे बातें बढ़ीं, सहारा मिला, और एक दिन प्रिया ने महसूस किया कि वो राहुल के...

....उनके हर ऐब भी जमाने को हुनर लगते हैं

चित्र
उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित हुये विविध कार्यक्रम राष्ट्रीय बालिका दिवस बनी रंगोली, काव्यगोष्ठी का आयोजन आजमगढ़। उत्तर प्रदेश दिवस पर शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में जहां विविध कार्यक्रमों हुये, वहीं डाइट सभागार में राष्ट्रीय बालिका दिवस को समर्पित रंगोली प्रतियोगिता व काव्यगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें जिले भर अकादमिक रिसोर्स पर्सन शामिल हुये। समारोह की अध्यक्षता डाइट प्राचार्य अमरनाथ राय ने की जबकि एडी बेसिक मनोज मिश्र व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजीव पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डाइट अमरनाथ राय, एडीबेसिक मनोज मिश्र व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजीव पाठक  द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ।  इस अवसर पर आयोजित काव्यगोष्ठी में कई नवोदित कवियों ने जहां अपनी रचनायें सुनाई तो वहीं ऐसे भी कलाकार रहे जिन्होने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कवियत्री सरोज यादव ने सरस्वती बंदना “तार हृयय खोल जननी“ सुनाकर मंत्र मुग्ध कर दिया, इसके बाद जरा सभी की फितरत देखो, भरी दिलों में नफरत देखो सुनाकर वाह वाही लूटी, इसके अतिरिक्त उन्होने एक भोजपूरी रचना सुनाई “कवन जमाना...

गर्व पूर्वक होती है आज स्वदेशी की बात: केशव प्रसाद मौर्य

चित्र
विविध विश्वविद्यालयों के कुलपतियो ने दी विकसित भारत की रूप रेखा, दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी सह कार्यशाला का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन प्रदीप तिवारी की रिपोर्ट आजमगढ़। जनपद मुख्यालय स्थित हरिऔध कला भवन में गुरूवार को ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा न्यास व महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय एवं अन्य विश्वविद्यालयों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी व सहकार्यशाला को संबोधित करते हुये प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले स्वदेशी की बात करने में पूर्व की सरकार मेें बैठे लोग शर्म महसूस करते थे, आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या प्रदेश के मुख्यमंत्री सभी लोग स्वदेशी की बात गर्व पूर्वक करते हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमे विकसित भारत बनाने का लक्ष्य दिया है लेकिन विकसित भारत बनाने का कार्य हम सबको मिल कर करना होगा।   उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा न्यास, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़, यूनिवर्सिटी ऑफ अग्दर नॉर्वे, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली, अमरकंटक केंद्रीय ...