परिवहन विभाग के अधिकारी ने नही बिकने दी किसान की फसल प्राईवेट कांटे पर तौल कराकर अधिकारियों ने कहा ओवरलोड सरकारी काटें पर तौल पर किसान माल निकली अंडर लोड
परिवहन विभाग के अधिकारी ने नही बिकने दी किसान की फसल
प्राईवेट कांटे पर तौल कराकर अधिकारियों ने कहा ओवरलोड
सरकारी काटें पर तौल पर किसान माल निकली अंडर लोड
आजमगढ़। परिवहन विभाग के लूट खसोट से कौन नहीं परिचित है? लेकिन अगर यह विभाग अपने मंत्री के जिले में किसानों को भी लूटने पर आमादा हो जाय तो यह कहना कि वर्तमान प्रदेश सरकार किसानों के लिए काम कर रही है, बेमानी साबित होगी। गुरुवार को कुछ ऐसा ही वाकया प्रकाश में आया।
सपा के मुखिया किसानों और मुसलमानों के हिमायती माने जाते हैं। अपने भाषणों में वह अक्सर इस बात का जिक्र भी करते हैं। लेकि न इस समाजवादी सरकार के परिवहन मंत्री के जिले के परिवहन विभाग के अधिकारियों को सरकार की नीतियों और सोच का जरा सा भी ख्याल नही रहा। जालौन निवासी एक किसान रहमत खान जनपद जालौन से अपनी मटर की खेप लेकर बालाजी ट्रेडिंग के यहां पहुंचा। जनपद के भवरनाथ चौराहे पर परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने गाड़ी को रोकवा लिया। ओवरलोडिंग का आरोप लगाते हुए अधिकारी ने किसान को अपनी धौंस में लेना शुरु कर दिया। किसान रहमत खां ने अधिकारी से कहा कि आप मण्डी में माल उतार लेने दो चाहे तो तौल करवा लो। अधिकारी नहीं माना ट्रक समेत उस किसान को सुबह 6 बजे से तीन घंटे लगातार सड़कों पर इधर उधर घुमाता रहा। अंत में ओवर लोडिंग का झूठा आरोप लगाते हुए चालान कर दिया। परिवहन विभाग के अधिकारी की कृपा से उस किसान की फसल बिक ही नहीं सकी। रहमत खान परिवहन विभाग के अधिकारियों के आगे गिड़गिड़ाता रहा कि वह जालौन के मण्डी समिति में 90 कुंतल माल का गेट पास, मण्डी समिति का शुल्क चुकता करके चला है। ट्रक में उसका माल महज 88.55 कुंतल ही लादा गया है। किसान ने अपनी गाड़ी सहित फसल की तौल मण्डी समिति आजमगढ़ के सरकारी काटे पर करायी तो गाड़ी सहित पूरा भार 13 टन 3 सौ किग्रा निकला जोकि अण्डरलोड रही। जबकि परिवहन विभाग के अधिकारी ने प्राइवेट काटे पर तौल कराते हुए किसान को न केवल परेशान किया वरन जुर्माने की रसीद थमा कर चलता बना। माल न बिक पाने से मायूस किसान पूरे दिन सरकार व उसके परिवहन विभाग को कोसता नजर आया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें