सम्मानित हुये जीयनपुर को कोरोना योद्धा


भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित

सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर नगर पंचायत में बुधवार को पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कोरोना योद्धाओें का सम्मान किया। साथ ही उन्होने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय में तन, मन धन से सहायता कर रहे लोगों की तारीफ की।
-जीयनपुर कोतवाली प्रभारी गजानंद चौबे का सम्मान
जीयनपुर नगर पंचायत में ऐसे दर्जनो लोग हैं जो कोरोना की लड़ाई में सक्रीय रूप से शामिल हैं। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी गजानंद चौबे जहां क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही लाक डाउन का पालन कराने के लिय पूरी तरह से सक्रीय हैं वहीं डाक्टर इश्तियाक अहमद ने पुलिस के जवानों, कोरोना योद्धाओं के लिये फ्री इलाज प्रारंभ कर रखा है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह , मंडल प्रभारी जीयनपुर चंद्रशेखर सिंह, राम पाल सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा खटालू सिंह सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से जीयनपुर चैक पर कोतवाल गजानंद चौबे का सम्मान किया, साथ ही उपनिरीक्षक मुन्ना लाल, अमर नाथ, रमेश, हरेंद्र, अशोक पाण्डेय को अंग वस्त्रम व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । नगर की साफ- सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे बबलू, सुल्तान को भी सम्मानित किया गया।
डॉ इश्तियाक को सम्मानित करते जिलाध्यक्ष 
जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह लाइफ नर्सिंग होम पहुंचे जहां उन्होने डा़ इश्तियाक को उनके सेवा कार्य के लिये अंग वस्त्रम व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुये कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी डाक्टर भगवान का स्वरूप बनकर पीड़ित मानवता की सेवा कर रहे हैं जिसे भुलाया नही जा सकेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे तो आखिरी घर तक दिया जलाना है

....उनके हर ऐब भी जमाने को हुनर लगते हैं

एक ऐसा विद्यालय जहां स्वीमिंग पुल में नहाते हैं बच्चे और दूरबीन से निहारते हैं चांद को