वापस नहीं जायेगा जन धन में ख़ाते में आया पैसा

आजमगढ़  कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाभार्थियों के जनधन खाते में 500 रू0 भेजा गया है, जिसमें आम जनता को यह भ्रम हो गया है कि यह पैसा वापस चला जायेगा। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी  एन  पी  सिंह ने जनधन खाते के समस्त लाभार्थियों से अपील किया है कि जनधन खाते में 500 रू0 भेजी गयी धनराशि को लाभार्थी द्वारा अपने खाते से न निकालने पर वापस नही होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि अपनी आवश्यकतानुसार ही जनधन खाते से पैसा निकालें या ग्रामीण क्षेत्रों में इण्डिया पोस्ट पेमेण्ट बैठक  के माइक्रो एटीएम के माध्यम से अपने ग्राम में ही पैसा प्राप्त करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में माइक्रो एटीएम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित/मानिटरिंग कराये जाने हेतु लेखपाल व सचिव की ड्यूटी लगायी गयी है। नियुक्त किये गये लेखपाल एवं सचिव ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता को बतायेंगे कि किस-किस जगहों पर माइक्रो एटीएम लगाया जायेगा। इसी के साथ ही साथ लेखपाल एवं सचिव यह सुनिश्चित करेंगे कि माइक्रो एटीएम से पैसा निकालने में सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखा जा रहा है व सभी लोग मास्क लगाये हैं। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने आम जनता से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में माइक्रो एटीएम से पैसा निकालने में या अन्य बैंकिंग असुविधा होने पर संबंधित क्षेत्र के लेखपाल व सचिव से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे तो आखिरी घर तक दिया जलाना है

....उनके हर ऐब भी जमाने को हुनर लगते हैं

एक ऐसा विद्यालय जहां स्वीमिंग पुल में नहाते हैं बच्चे और दूरबीन से निहारते हैं चांद को