जीयनपुर को सुरक्षित रखने की हर मुमकिन कोशिस कर रहे हरिशंकर यादव
कोई भूखा न सोये है प्राथमिकता
आजमगढ़। नगर पंचायत जीयनपुर के चेयरमैन हरिशंकर यादव का कोरोना से लड़ाई में कोई जवाब नही रह गया है। हर मुहल्ले वार्ड को सेनेटाइज करना हो या फिर नगर के गरीब व मजदूर वर्ग को राशन से मदद करना हो हरिशंकर कहीं से भी पीछे नही हट रहे हैं।
 |
| राहत कार्य करते हरिशंकर यादव |
कुछ लोगों के लिये राजनीति एक कमाई का जरिया हो सकती है, लेकिन जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने जब जीयनपुर नगर के अध्यक्ष का कार्यकाल संभाला है तब से लगातार यह साबित करते रहे हैं कि राजनीति केवल समाज सेवा के लिये ही हो सकती है। जीयनपुर नगर को हमेशा सजाने संवारने का काम कर रहे हरिशंकर यादव ने कोरोना जैसी महामारी से नगर को महफूज करने के लिये लगातार प्रयास कर रहे हैं।
 |
| राहत कार्य के लिये घर से निकलते हरिशंकर यादव |
|
लाक डाउन 1 में उन्होने जहां नगर के गरीब तबकों के लोगों दिहाड़ी मजदूरों को आनाज मुहैया कराया वहीं लाक डाउन 2 में उन्होने चिन्हित एक हजार परिवारों को राशन पैकेट, साबुन, सैनेटाइजर आदि उपलब्ध करा दिया। मुहल्ले-मुहल्ले जाकर मास्क का भी वह लगातार वितरण कर रहे हैं। उन्होने प्रतिदिन एक मुहल्ले को सेनेटाइज करने की कार्य योजना बना रखी है। उन्हे एक काल करिये और पूरे मुहल्ले को सेनेटाइज करा दिजीये। पीड़ित मानवता के लिये दिन रात एक करके नगर की सेवा कर रहे हरिशंकर यादव ने कहा कि नगर के लोगों ने मुझे बनाया है नगर की सेवा करना ही मेरा धर्म है। उन्होने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अपील की साथ ही कहा कि लोगों के शरीर से दूर रहिये मन से नही । हरिशंकर यादव ने कहा कि नगर में किसी को भी आनाज राशन की जरूरत है तो वह काल करे या सूचना दे उस तक प्रशासन की अनुमति से व प्रशासन के नियुक्त अधिकारियों की सहायता से आनाज पहुंचा दिया जायेगा।
 |
| उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शिनी से चर्चा करते हरिशंकर |
अपने पिता हरिश्चंद यादव की प्रेरणा से सेवा कार्य में लगे नगर अध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि घरों में रहें शासन के निर्देशों का पालन करें
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें