कोरोंटाइन के बावजूद बाहर घूम रहे सगड़ी के 9 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
महामारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाईआजमगढ़। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जनपद में बाहर से आये लोगों को संबंधित क्षेत्रों में होम कोरेन्टाइन हेतु जिलाधिकारी एन पी सिंह द्वारा निर्देश दिये गये थे। इसी के साथ ही लोगों को होम कोरेन्टाइन हेतु नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन तहसीलवार जो लोग होम कोरेन्टाइन थे, उसमें से 55 लोग बाहर घूमते पाये गये। जिसमें से मेंहनगर के 2 व्यक्ति, बूढ़नपुर के 41 व्यक्ति, फूलपुर के 2 व्यक्ति, सगड़ी के 09 व्यक्ति एवं लालगंज के 1 व्यक्ति पर महामारी रोग अधिनियम 1897 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कराया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें