....स्वाभिमान, सम्मान की मूरत वरदी हिम्मतवाली है


रहें सदा कर्तव्य मार्ग पर बाधाओं  से झुके नहीं
आन, प्रान, सम्मान की रक्षक, मुश्किल में पीछे हटे नही,
शौर्य चमकता दिनकर सा, धरती की यह उजियारी है
स्वाभिमान सम्मान की मूरत वरदी हिम्मतवाली है
जनपद के पचीस थानों पर पचपन लाख से अधिक की आबादी की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी निभा रही जनपद की पुलिस इन दिनों एक विशाल वट वृक्ष की तरह सबको आश्रय देने के लिये अपनी भुजायें फैला रखी हैं। जनपद की पुलिस सबकी रक्षा-सबको भोजन, के साथ ही उपद्रवियों पर अपनी टेढ़ी नजर जैसे तीन - तीन मोर्चों पर खुद को कुर्बान कर देने के जज्बे के साथ डटी हुई। पुलिसिंग का नया रूप देख कर लोग अभीभूत हैं। डीआईजी, कप्तान, इंस्पेक्टर, जवान यहां तक की होमगार्ड के सिपाही भी पूरी तन्मयता के साथ जहां पीड़ित मानवता की रक्षा के लिये अपने एक हाथ से आनाज, खाने का पैकेट बांट रहे हैं तो दूसरे हाथ में डंडा लिये लाक डाउन तोड़ने वालों की खबर भी ले रहे हैं।
आजमगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी सुबाष चंद दूबे हों या फिर पुलिस कप्तान त्रिवेणी सिंह, जनपद की पुलिस को मोटीवेट करने में सफल रहे हैं। हर थाने पर पुलिस- पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक खोल दिया गया है।
कोई भी व्यक्ति जिसके पास आनाज न हो बेझिझक इन थानों से अपने खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त पुलिस कप्तान प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने बेहतरीन पुलिसिंग का करीश्मा दिखाते हुये एक संदेश प्रसारित करवा दिया कि नवरात्र के नवमी के दिन कन्याओं को भोज कराने के बजाय लोग इस बार भूखों को भोजन करा दें जिसका सार्थक परिणाम निकला। थाने स्तर पर भी तैनात इंस्पेक्टर अपने  स्रोत से, अपने व्यक्तिगत सम्बंधों से भी नगर के संभ्रांत जनों को प्रेरित कर रहे हैं कि संकट के इस घड़ी में  ऐसे लोगों की मदद के लिये आगे आयें। थाना प्रभारी स्वयं अपने गाडियों में लंच पैकेट, आवश्यक वस्तुओं की पैकेट लाद कर घूम रहे हैं जहां भी उन्हे लग रहा कि इस बस्ती में  वितरण की जरूरत है, पुलिस के ये अधिकारी अपने हाथ खोल दे रहे हैं ।
 पिछले दो दिनों पर ही केवल नजर डालें  तो थाना प्रभारी बरदह नंद कुमार तिवारी थाना क्षेत्र के चिन्हित ग्रामों में लंच पैकेट वितरित किया गया। थाना परिसर में लगभग तीन-चार दिन से 40 से 50 लोगों को गेहूं और चावल आलू तेल नमक आदि सामान उपलब्ध कराया गया। फूलपुर क्षेत्र में कोतवाली प्रभारी शेर सिंह तोमर के नेतृत्व में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों को खाद्य सामग्री तथा बच्चों को फल और बिस्कुट का वितरण किया गया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के निहोरगंज, कपसेठा, शेखपुर बछौली, देवनाथपुर लाखीपुर, रामपुर कठरवां तथा कलीचाबाद आदि गांव में कोतवाल देवगांव विमलेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में दर्जनों पात्र व्यक्तियों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। अपने निरीक्षण में रानी की सराय
थाने पर डीआईजी सुभाषचंद्र दूबे पहुंचे तो उन्होने थाने के सामने से गुजर रहे जरुरतमंदो को पानी की बोतल, फल वितरित किये। डीआईजी के निर्देशन पर एसआई अनुपम जायसवाल ने टेकमलपुर गांव में 25 जरूरतमंद परिवार को राशन की सामग्री दी। थानाध्यक्ष केशव द्विवेदी ने भी कई जगहों पर लोगो को फल वितरित किया। स्टेट बैंक के पास चकिया भगवानपुर में क्षेत्राधिकारी लालगंज अजय कुमार यादव अपनी पत्नी रेनू यादव के साथ 10 निर्धन
परिवार को खाद्य सामग्री का वितरण किया। थानाध्यक्ष दीदारगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई  अखिलेश चन्द पाण्डेय की देख रेख में वनगाव के मुसहर बस्ती में  गरीब मुसहर परिवारों को खाद्यान्न वितरित किया गया। पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक अभियान के तहत ग्राम मोनीपुर में मेहनाजपुर एसएचओ राजेश कुमार सिंह ने जरूरतमंदों को राहत सामग्री का वितरण किया।
जीयनपुर कोतवाल गजानन चौबे ने कई जगहों धनछुला, मसौना, मालटारी, अंजानशहीद आदि गांवों में जरूरतमंदों  को चिन्हित करते हुये खाद्यान का वितरण किया। महामारी की कठिनतम बेला में  अपनों का मोह त्याग पीड़ित मानवता की सेवा में डटी पुलिस के लिये सैल्यूट तो बनता ही है। 
                                            जय हिन्द 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे तो आखिरी घर तक दिया जलाना है

....उनके हर ऐब भी जमाने को हुनर लगते हैं

एक ऐसा विद्यालय जहां स्वीमिंग पुल में नहाते हैं बच्चे और दूरबीन से निहारते हैं चांद को