गलियों में खेला क्रिकेट, फुटबाल, ताश तो होगी गिरफ्तारी

पुलिस कप्तान प्रो. त्रिवेणी सिंह का फरमान

क्लिक करके सुनिये क्या कहा पुलिस कप्तान नें⇉


आजमगढ़। सावधान हो जायें वो लड़के जो लाक डाउन का माखौल उड़ा रहे हैं और पुलिस को धता बता कर गलियों में क्रिकेट, फुटबाल, ताश खेलने से नही चूक रहे हैं। जिले के आला पुलिस कप्तान प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने फरमान जारी किया है। ऐसे लड़के तुंरत गिरफ्तार होगें जब तक आप यह समाचार पढ़ेंगें तब तक आदेश जारी किया जा चुका होगा इसलिये बेहतर है कि घरों में रहें और शाम को भी गलियों में तफरीह करने की कोशिस मत करियेगा, पुलिस गिरफ्तार करने से नही चूकेगी।

लॉक  डाउन -2 का पुलिस बहुत कड़ाई से पालन कराने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेतावनी का कि लाक डाउन का कड़ाई से पालन हो पुलिस तैयार हो चुकी है। पुलिस को कई दिनों से शिकायत मिल रही है कि गलियों, खाली पड़े स्कूलों पर मुहल्ले के लड़के किशोर लाक डाउन को ताक पर रखकर न केवल इकट्ठे हो रहे हैं वरन क्रिकेट, ताश, फुटबाल, सहित कई ऐसे खेल खेल रहे हैं जिससे लाक डाउन का कोई मतलब नही रह जा रहा। पुलिस कप्तान प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों को अब पुलिस गिरफ्तार करेगी और कड़ी कार्रवाई करेगी। बेवजह घूमने वालों पर भी पुलिस की निगाह टेढ़ी रहेगी। शाम को गलियों में भी ऐसे लड़के घूमते नजर आ जा रहे हैं जो केवल तफरीह के लिये निकल रहे हैं पुलिस कप्तान ने ऐसे लड़कों पर कठोर कार्रवाई करने को कहा है। सो सुरक्षित रहना है, पुलिस की कार्रवाई से बचना है तो घर में रहिये सुरिक्षत रहिये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे तो आखिरी घर तक दिया जलाना है

....उनके हर ऐब भी जमाने को हुनर लगते हैं

एक ऐसा विद्यालय जहां स्वीमिंग पुल में नहाते हैं बच्चे और दूरबीन से निहारते हैं चांद को