कोरोना के खिलाफ जीयनपुर के अदृश्य योद्धा

कोरोना के खिलाफ जीयनपुर के अदृश्य योद्धा

मारकण्डेय मिश्र जी ने दान की पूरी पेंशन, डाक्टर इश्तियाक कर रहे मुफ्त इलाज

जीयनपुर के जिंदा दिल लोगों को दिल से सलाम
मार्कण्डेय मिश्र व् ज्ञानेंद्र 

पीएम केयर फण्ड में हर धर्म के लोग कर रहे सहयोग

आजमगढ़ जनपद का एक छोटा सा कस्बा जीयनपुर जहां हर जाति और धर्म के लोग मिल जुल कर रहते हैं। इसी कस्बे के निवासी हैं मारकण्डेय मिश्र, मिश्र जी सेना में रहे हैं और मेडिकल कोर में काम किये हैं, बुजूर्ग हैं, पेंशन आती है। एक महीने की पेंशन है 21 हजार रूपये। यह रकम कुछ लोगों के लिये बहुत कम होगी कुछ के लिये बहुत अधिक, महत्वपूर्ण तब हो जाता है जब मारकण्डेय मिश्र अपनी पूरी एक महीने की पेंशन  पीएम केयर फण्ड में दान कर देते हैं महज इसलिये कि उनका देश महफूज रहे देश के लोग महफूज रहे। मारकण्डेय मिश्र जैसे न जाने कितने लोग कोरोना जैसी महामारी के अदृश्य योद्धा की तरह काम कर रहेे हैं। ऐसे योद्धाओं को दिल से सेल्यूट है। 
डॉ इश्तियाक  अहमद 

आईये आप लोगों को कुछ ऐसे लोगों के नाम गिनाता हूं जो इस लड़ाई के लिये तत्पर हैं और पीएम केयर फण्ड के लिये अपना यथा संभव सहयोग कर रहे हैं।

इन्ही मारकण्डेय मिश्र जी के पुत्र ज्ञानेंद्र मिश्र हैं जो लगातार कोरोना की महामारी के बीच तन, मन और धन से सक्रीय हैं, प्रशासन भी इनकी मदद लेने से नही चूकता। जीयनपुर मंे ही लाइफ नर्सिंग होम चलाने वाले डाक्टर इश्तियाक अहमद जी लगातार कोरोना जैसी महामारी के बीच ऐसे बीमारों की सेवा के लिये तत्पर हैं जो कोरोना के अलावा अन्य रोगों से पीड़ित हो रहे हैं। डाक्टर इश्तियाक अहमद ने सभी पुलिस जवानों व कोरोना योद्धाओं के लिये अपने सब कुछ फ्री कर रखा है। इतना ही नही उन्होने पीएम केयर फण्ड के लिये रूपया 5551 दान किया।

अनिल वर्मा 

 इसी तरह की लड़ाई में डाक्टर नरेंद्र त्रिपाठी जी ने पीएम केयर फण्ड में  रूपया 5000 का सहयोग किया हैं उनकी पत्नी बाला तिवारी ने भी पांच हजार का सहयोग किया और यह उम्मीद व्यक्त की देश की लड़ाई में यह उनकी एक आहुति है। इसी तरह अनिल वर्मा जी राहत, पैकेट नही बाट सके तो लाक डाउन का कड़ाई से पालन करते रहे और करने की प्रेरणा देते रहे साथ ही आपने ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपये पीएम केयर फण्ड में दान कर दिया।

हरे कृष्णा जायसवाल  

 हरेकृष्ण जायसवाल जी ने पीएम केयर फण्ड के लिये रूपया ग्यारह सौ दान किया अपने पति से प्रेरणा लेकर उनकी पत्नी संगीता जायसवाल ने अपने घरेलू बचत में से पीएम केयर के लिये ग्यारह सौ दान कर दी साथ ही यह भावना व्यक्त की उनका यह धन देश के लिये जा रहा है।

कभी आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले गोगा साव व भीखी साव के वंशज 20 से 22 साल के नौजवान प्रद्युम्न मोदनवाल इनकी उम्र के लड़कों को घरों के अंदर रखने के लिये पुलिस को डण्डे
प्रद्युम्न मोदनवाल 
फटकारना पड़ रहा है लेकिन यह अपनी जिम्मेदारी समझ रहे हैं और कोरोना वैरियर की तरह लगातार डटे हुये हैं। उन्होने न केवल कई घरों के लिये राशन उपलब्ध कराया वहीं उन्होने अपने बचत से रूपया 1100 दान कर दिये, साथ ही लगातार उनकी टीम सस्ते रेट पर प्रशासन का सहयोग करते हुये गरीबों के लिये राहत पैकेट तैयार करवा रही है। हसनपट्टी वार्ड निवासी पप्पू मोदनवाल जी की बीटिया शिल्पा मोदनवाल ने मास्क तैयार करने का बीड़ा उठा लिया। 
शिल्पा मोदनवाल 

इनके बनाये मास्क बहुत ही बेहतरीन हैं यह लगातार दिन रात काम कर रही और मास्क उपलब्ध करा रही हैं। हाजी अनवार, मदन शर्मा, अर्चना राय, सुरेंद्र गौंड़, गुलाम सरवर,शिवगोपाल जायसवाल, जर्नादन तिवारी ऐसे न जाने कितने नाम हैं जो इस लड़ाई में मानवता की मिशाल बने हुये है, और कोरोना के खिलाफ जंग में देश के साथ खड़े हैं। 
हरिशंकर यादव और ज्ञानेद्र मिश्रा 

नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर का खुला दरबार 

जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने तो अपने घर का दरबार ही गरीबों के लिये खोल रखा है। कितना धन लगेगा इसकी चिंता नही है चिंता तो इस बात की है उन्हे की नगर मंे कोई भूखा न रह जाये। वो हर वार्ड में सेनेटाइजर, साबुन, आनाज, सब्जियां उपलब्ध करवा रहें और उन्होने जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित करने का दायित्व आपने वार्ड सदस्यों को दे रखा है। 
चेयरमैन द्वारा बाटे जाने क लिए रखा सामान 

हरिशंकर यादव सहित तमाम कोरोना की जंग लड़ रहे योद्धाओं के लिये एक सैल्यूट तो बनता है।

                                                   
जय हिंद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे तो आखिरी घर तक दिया जलाना है

....उनके हर ऐब भी जमाने को हुनर लगते हैं

एक ऐसा विद्यालय जहां स्वीमिंग पुल में नहाते हैं बच्चे और दूरबीन से निहारते हैं चांद को