असमंजस के भंवर में बार्डर अंक वाले टीईटी अभ्यर्थी
असमंजस के भंवर में बार्डर अंक वाले टीईटी अभ्यर्थी
चयन से वंचित न हों सो करा रहे कई जिलों में काउंसलिंग
चौथी काउंसलिंग प्रारम्भ अफरा-तफरी का माहौल
आजमगढ़। 72825 शिक्षकों की भर्ती को लेकर शुक्रवार को चौथी काउंसलिंग प्रारम्भ हुई। प्रदेश भर के डायटों पर जबरदस्त अफरा-तफरी का माहोल रहा। सबसे ज्यादा असमंजस वे अभ्यर्थी रहे जिनका टीईटी अंक तीसरी काउंसलिंग में तय मेरिट के अंतिम पायदान पर रहे। इन अभ्यर्थियों को यह डर सता रहा है कि अगर उनसे अधिक टीईटी अंक वाला अभ्यर्थी अगर उनके जनपद में काउंसलिंग करवा लेता है तो उन्हे चयन से बाहर होना पड़ेगा। उन्हे किसी जनपद में स्थान दिया जायेगा या नही इस पर अभी एससीईआरटी की ओर से कोई दिशा निर्देश जारी नही किये गये हैं।
प्रदेश भर के जनपदों में शुक्रवार को शुरु हुई चौथी काउंसलिंग को लेकर पूरे दिन अफरा-तफरी का माहोल रहा। 9 जनवरी से शुरु हुई यह काउसंलिंग आगामी 10 व 11 जनवरी को होगी,12 जनवरी से तीन दिन तक सभी वर्गो की महिला अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जायेगी। इस काउंसलिंग में सामान्य वर्ग के टीईटी अंक में 105 व ओबीसी वर्ग में 97 अंक से उपर वाले सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। तीसरी काउंसलिंग करवा चुके ऐसे अभ्यर्थी जो बार्डर लाइन पर थे नये नियमों के आधार पर उन्हे यह डर सता रहा है कि अगर कोई अभ्यर्थी उनसे अधिक अंक वाला आकर उनके जिले में काउंसलिंग करवा लेता है तो उन्हे सम्बंधित जनपद की चयन सूची से बाहर होना पड़ेगा। इस स्थिति से बचने के लिए तीसरी काउंसलिंग में चयनित हो चुके हजारो अभ् र्थियों ने चौथी काउंसलिंग में प्रतिभाग करते हुए अन्य अभ्यर्थियों के साथ दौड़ लगा रहे हैं। एक अभ्यर्थी कई- कई जनपदों में अपना आवेदन दे रहे हैं । इस आपाधापी ने डायटों पर प्रशिक्षु शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जमा कर दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें