संदेश

शहीद मेला: इस बार लड़ाई होगी वो भी कोरोना से !

चित्र
वीर रामसमुझ यादव की याद मे लगने वाला मेला स्थगित घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगें मेला समिति के लोग बांटेंगे मास्क, सेनेटाइजर व गमछा, साबुन       शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले    वतन पर मरने वालों की यही बाकी निशां होगी  जगदंबा प्रसाद मिश्र हितैषी की ये लाईनें कारगिल में भारत माता के दुश्मनों से लड़कर शहीद हुये वीर रामसमुझ यादव के शहादत दिवस 30 अगस्त को सगड़ी तहसील के नत्थूपुर गांव मे हर वर्ष लगने वाले मेले में इस वर्ष फीकी पड़ती नजर आ रही हैं। कारण सबको पता है कोविड-19 की वैश्विक महामारी। इस महामारी से प्रभावित हमारे देश में आज यह सबसे जरूरी रह गया है कि सार्वजनिक समारोह न हो। शारीरिक दूरियां बनी रहें जिसको देखते हुये इस वर्ष का शहीद मेला स्थगित कर दिया गया है। मेले के स्थगित होने का यह कहीं से मतलब नही है कि हम मां भारती के अमर पुत्र वीर रामसमुझ को अपनी पुष्पांजलि न दे। इस वर्ष का शहीद मेला एक अनोखे अंदाज में होगा कोई भीड़ नही होगी, कोई आयोजन नही होगा इस बार लड़ाई होगी वो भी कोरोना से । एक सैनिक की तर्ज पर कोरोना से लड़ाई के लिये रामसमुझ यादव को...

कर्तव्य पथ पर लगातार डटी है आजमगढ़ की बेस्ट एंबुलेंस सर्विस

चित्र
कोविड काल में सामान्य मरीजों की सेवा के लिये रही तत्पर आजमगढ़। कई बार मरीजों का इलाज से पहले यह जरूरी हो जाता है उन्हे समय से चिकित्सालय पहुंचाया जाय । इस कार्य में एंबुलेंस सर्विस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आजमगढ़ की एक एंबुलेंस सर्विस ने अपनी सेवाओं मरीजों और उनके तीमारदारों का चहेता बना हुआ है।  अपनी द्रुत सेवाओं व सही सलाह देने के लिये जानी जाने वाली पंडित रविदत्त एजूकेशनल सोसाईटी की यह एंबुलेंस सर्विस सारी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। सर्विस के संचालक पंचानंद तिवारी बताते हैं कि एंबुलेंस की जरूरत की तभी पड़ती है जब कोई इमरजेंसी होती है, ऐसे में हमारी प्राथमिकता होती है कि मरीज को सही समय पर उचित अस्पताल में पहुंचा देना। एंबुलेंस के अंदर यूं तो आपातकाल चिकित्सा की सारी व्यवस्था उपलब्ध होती है फिर भी राष्ट्रीय मानकों के दृष्टिगत एक जूनियर डाक्टर की सेवा एंबुलेंस के अंदर गंभीर मरीजों को प्रदान की जाती है। उन्होने बताया कि यह सेवा 24 घंटों उपलब्ध होती है साथ ही हमने मरीजों की छोटी-छोटी जरूरतों को ध्यान में रखकर भी सेवा प्रदान करते हैं। ऐसे मरीज जो चल नही ...

शिला पूजन के साथ पूरे नगर में बांटी गई मिठाई

चित्र
श्री राम लला को चढ़ा डेढ़ कुंतल का प्रसाद  चांदी का पान व सुपारी किया गया अर्पित  सगड़ी (आजमगढ़)। सगड़ी तहसील का नगर पंचायत जीयनपुर बुधवार को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिला व भूमि पूजन कार्यक्रम का सहयात्री बना। नगर में  भी श्री राम मंदिर निर्माण के लिये शिला का पूजन किया गया जिसके साथ चांदी के पान व चांदी की सुपारी अर्पित की गई। भगवान श्री राम लला को डेढ़ कुंतल लड्डुओं का भोग चढ़ाया गया। वैदिक मंत्रों की अनुगूंज के बीच यज्ञाचार्यों ने पूजन किया तथा अयोध्या भेजी जाने वाली शिला को यजमानों को अर्पित किया। पूरे नगर में प्रसाद रूपी मोदक का वितरण किया गया।  अवध में भगवान श्री राम के वनवास की समाप्ति व उनको घर मिलने की खुशी पूरे देश में देखी जा रही है। सगड़ी तहसील के नगर पंचायत जीयनपुर के प्राचीन शिव मंदिर में बुधवार को कुछ ऐसा ही नजारा रहा। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये वैदिक यज्ञाचार्य पंडित आनंद वर्धन मिश्रा व पंडित ओकार नाथ शास्त्री के आचार्यत्व में विधिवत शिलापूजन किया गया। सदियों से श्री राम मंदिर की प्रतिक्षा कर रहे भक्त जनों की खुशी देखते ही बन रही थी। ...

सौ साल पुराने रास्ते को किया अवरूद्ध, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

चित्र
पूर्व में भी हो चुका है एफआईआर रास्ता अवरूद्ध होने से ग्रामीण परेशान सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर ग्राम सभा में एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान निर्माण के दौरान लगभग सौ साल पुराने रास्ते को अवरूद्ध कर दिया गया। जिसकों लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुये जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अपना रास्ता बहाल कराने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर ग्राम सभा में एक सार्वजनिक रास्ता है जो लगभग सौ साल से अधिक समय में ग्रामीणों के प्रयोग में लाया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा जीयनपुर कोतवाली में दिये गये प्रार्थना पत्र में यह आरोप लगाया गया है कि उक्त रास्ते को चंद्र प्र्रकाश मिश्र, सूर्यप्रकाश मिश्र पुत्रगण प्रेमनारायण मिश्र द्वारा अपने भवन निर्माण से बाधित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पहले उपजिलाधिकारी सगड़ी के यहां गुहार लगाई राजस्व निरीक्षक ने भी अपनी आख्या में उक्त रास्ते का होना बताया। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपियों पर पूर्व में भी जबरन कब्जा करने का आरोप लग चुका...

कोरोना से लड़ाई में हरिशंकर का जवाब नहीं

चित्र
जीयनपुर को सुरक्षित रखने की  हर मुमकिन कोशिस कर रहे हरिशंकर यादव कोई भूखा न सोये है प्राथमिकता आजमगढ़। नगर पंचायत जीयनपुर के चेयरमैन हरिशंकर यादव का कोरोना से लड़ाई में  कोई जवाब नही रह गया है। हर मुहल्ले वार्ड को सेनेटाइज करना हो या फिर नगर के गरीब व मजदूर वर्ग को राशन से मदद करना हो हरिशंकर कहीं से भी पीछे नही हट रहे हैं। राहत कार्य करते हरिशंकर यादव कुछ लोगों के लिये राजनीति एक कमाई का जरिया हो सकती है, लेकिन जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने जब जीयनपुर नगर के अध्यक्ष का कार्यकाल संभाला है तब से लगातार यह साबित करते रहे हैं कि राजनीति केवल समाज सेवा के लिये ही हो सकती है। जीयनपुर नगर को हमेशा सजाने संवारने का काम कर रहे हरिशंकर यादव ने कोरोना जैसी महामारी से नगर को महफूज करने के लिये लगातार प्रयास कर रहे हैं। राहत कार्य के लिये घर से निकलते हरिशंकर यादव लाक डाउन 1 में उन्होने जहां नगर के गरीब तबकों के लोगों दिहाड़ी मजदूरों को आनाज मुहैया कराया वहीं लाक डाउन 2 में उन्होने चिन्हित एक हजार परिवारों को राशन पैकेट, साबुन, सैनेटाइजर आदि उपलब्ध करा दिया। ...

सम्मानित हुये जीयनपुर को कोरोना योद्धा

चित्र
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर नगर पंचायत में बुधवार को पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कोरोना योद्धाओें का सम्मान किया। साथ ही उन्होने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय में तन, मन धन से सहायता कर रहे लोगों की तारीफ की। -जीयनपुर कोतवाली प्रभारी गजानंद चौबे का सम्मान जीयनपुर नगर पंचायत में ऐसे दर्जनो लोग हैं जो कोरोना की लड़ाई में सक्रीय रूप से शामिल हैं। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी गजानंद चौबे जहां क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही लाक डाउन का पालन कराने के लिय पूरी तरह से सक्रीय हैं वहीं डाक्टर इश्तियाक अहमद ने पुलिस के जवानों, कोरोना योद्धाओं के लिये फ्री इलाज प्रारंभ कर रखा है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह , मंडल प्रभारी जीयनपुर चंद्रशेखर सिंह, राम पाल सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा खटालू सिंह सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से जीयनपुर चैक पर कोतवाल गजानंद चौबे का सम्मान किया, साथ ही उपनिरीक्षक मुन्ना लाल, अमर नाथ, रमेश, हरेंद्र, अशोक पाण्डेय को अंग वस्त्रम व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । ...

वापस नहीं जायेगा जन धन में ख़ाते में आया पैसा

चित्र
आजमगढ़  कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाभार्थियों के जनधन खाते में 500 रू0 भेजा गया है, जिसमें आम जनता को यह भ्रम हो गया है कि यह पैसा वापस चला जायेगा। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी  एन  पी  सिंह ने जनधन खाते के समस्त लाभार्थियों से अपील किया है कि जनधन खाते में 500 रू0 भेजी गयी धनराशि को लाभार्थी द्वारा अपने खाते से न निकालने पर वापस नही होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अपनी आवश्यकतानुसार ही जनधन खाते से पैसा निकालें या ग्रामीण क्षेत्रों में इण्डिया पोस्ट पेमेण्ट बैठक  के माइक्रो एटीएम के माध्यम से अपने ग्राम में ही पैसा प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में माइक्रो एटीएम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित/मानिटरिंग कराये जाने हेतु लेखपाल व सचिव की ड्यूटी लगायी गयी है। नियुक्त किये गये लेखपाल एवं सचिव ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता को बतायेंगे कि किस-किस जगहों पर माइक्रो एटीएम लगाया जायेगा। इसी के साथ ही साथ लेखपाल एवं सचिव यह सुनिश्चित करेंगे कि माइक्रो एटीएम से पैसा निकालने में सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखा जा रहा है व सभी लोग मास्क लगाये हैं।...