कर्तव्य पथ पर लगातार डटी है आजमगढ़ की बेस्ट एंबुलेंस सर्विस
कोविड काल में सामान्य मरीजों की सेवा के लिये रही तत्पर
आजमगढ़। कई बार मरीजों का इलाज से पहले यह जरूरी हो जाता है उन्हे समय से चिकित्सालय पहुंचाया जाय । इस कार्य में एंबुलेंस सर्विस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आजमगढ़ की एक एंबुलेंस सर्विस ने अपनी सेवाओं मरीजों और उनके तीमारदारों का चहेता बना हुआ है।
अपनी द्रुत सेवाओं व सही सलाह देने के लिये जानी जाने वाली पंडित रविदत्त एजूकेशनल सोसाईटी की यह एंबुलेंस सर्विस सारी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। सर्विस के संचालक पंचानंद तिवारी बताते हैं कि एंबुलेंस की जरूरत की तभी पड़ती है जब कोई इमरजेंसी होती है, ऐसे में हमारी प्राथमिकता होती है कि मरीज को सही समय पर उचित अस्पताल में पहुंचा देना। एंबुलेंस के अंदर यूं तो आपातकाल चिकित्सा की सारी व्यवस्था उपलब्ध होती है फिर भी राष्ट्रीय मानकों के दृष्टिगत एक जूनियर डाक्टर की सेवा एंबुलेंस के अंदर गंभीर मरीजों को प्रदान की जाती है। उन्होने बताया कि यह सेवा 24 घंटों उपलब्ध होती है साथ ही हमने मरीजों की छोटी-छोटी जरूरतों को ध्यान में रखकर भी सेवा प्रदान करते हैं। ऐसे मरीज जो चल नही सकते हो या सीरीयस हों या फिर काफी ओल्ड एज को उनकी चिकित्सा सम्बंधी सारी सुविधाओं को यह सेवा उपलब्ध कराती है। मेेडिकल चेकअप कराकर ऐसे मरीजों को सुरक्षित घर पहुंचाना इस एंबुलेंस सर्विस की प्राथमिकता में शामिल है।
इसके; अतिरिक्त देश के किसी भी हास्पीटल तक मरीजों को पहुंचानें की सेवा देने के कारण यह आजमगढ़ जनपद का बेस्ट एंबुलेंस सर्विस बना हुआ है। जनपद की 50 लाख की आबादी के सापेक्ष मेडिकल की सुविधायें सामान्य से कम हैं, ऐसे में अच्छे डाक्टर और हास्पीटल आजमगढ़ शहर में ज्यादातर हैं। आजमगढ़ शहर के उच्च गुणवत्ता युक्त हास्पीटलों में शुमार किये जाने वाले रेनबो चिल्ड्रेन हास्पीटल, विनायक हास्पीटल एण्ड हर्ट केयर सेंटर, शिवा हास्पीटल एण्ड ट्रामा सेंटर, विजय आर्थो हास्पीटल सहित कई अस्पतालों पर इस सर्विस की सेवायें उपलब्ध रहती हैं जिसकी वजह से मरीजों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता। आज जब देश को ऐसी सेवाओं की जरूरत हैं पंडित रविदत्त एजूकेशनल सोसाईटी की यह एंबुलेंस सेवा नित नये मानदण्ड को तय करते हुये अपनी गुणवत्ता में सुधार करती चली जा रही है। यही कारण है जो इसे आजमगढ़ जनपद की बेस्ट एंबुलेंस सेवा कहा जाता हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें