संदेश

कोरोना से लड़ाई में हरिशंकर का जवाब नहीं

चित्र
जीयनपुर को सुरक्षित रखने की  हर मुमकिन कोशिस कर रहे हरिशंकर यादव कोई भूखा न सोये है प्राथमिकता आजमगढ़। नगर पंचायत जीयनपुर के चेयरमैन हरिशंकर यादव का कोरोना से लड़ाई में  कोई जवाब नही रह गया है। हर मुहल्ले वार्ड को सेनेटाइज करना हो या फिर नगर के गरीब व मजदूर वर्ग को राशन से मदद करना हो हरिशंकर कहीं से भी पीछे नही हट रहे हैं। राहत कार्य करते हरिशंकर यादव कुछ लोगों के लिये राजनीति एक कमाई का जरिया हो सकती है, लेकिन जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने जब जीयनपुर नगर के अध्यक्ष का कार्यकाल संभाला है तब से लगातार यह साबित करते रहे हैं कि राजनीति केवल समाज सेवा के लिये ही हो सकती है। जीयनपुर नगर को हमेशा सजाने संवारने का काम कर रहे हरिशंकर यादव ने कोरोना जैसी महामारी से नगर को महफूज करने के लिये लगातार प्रयास कर रहे हैं। राहत कार्य के लिये घर से निकलते हरिशंकर यादव लाक डाउन 1 में उन्होने जहां नगर के गरीब तबकों के लोगों दिहाड़ी मजदूरों को आनाज मुहैया कराया वहीं लाक डाउन 2 में उन्होने चिन्हित एक हजार परिवारों को राशन पैकेट, साबुन, सैनेटाइजर आदि उपलब्ध करा दिया। ...

सम्मानित हुये जीयनपुर को कोरोना योद्धा

चित्र
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर नगर पंचायत में बुधवार को पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कोरोना योद्धाओें का सम्मान किया। साथ ही उन्होने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय में तन, मन धन से सहायता कर रहे लोगों की तारीफ की। -जीयनपुर कोतवाली प्रभारी गजानंद चौबे का सम्मान जीयनपुर नगर पंचायत में ऐसे दर्जनो लोग हैं जो कोरोना की लड़ाई में सक्रीय रूप से शामिल हैं। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी गजानंद चौबे जहां क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही लाक डाउन का पालन कराने के लिय पूरी तरह से सक्रीय हैं वहीं डाक्टर इश्तियाक अहमद ने पुलिस के जवानों, कोरोना योद्धाओं के लिये फ्री इलाज प्रारंभ कर रखा है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह , मंडल प्रभारी जीयनपुर चंद्रशेखर सिंह, राम पाल सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा खटालू सिंह सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से जीयनपुर चैक पर कोतवाल गजानंद चौबे का सम्मान किया, साथ ही उपनिरीक्षक मुन्ना लाल, अमर नाथ, रमेश, हरेंद्र, अशोक पाण्डेय को अंग वस्त्रम व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । ...

वापस नहीं जायेगा जन धन में ख़ाते में आया पैसा

चित्र
आजमगढ़  कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाभार्थियों के जनधन खाते में 500 रू0 भेजा गया है, जिसमें आम जनता को यह भ्रम हो गया है कि यह पैसा वापस चला जायेगा। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी  एन  पी  सिंह ने जनधन खाते के समस्त लाभार्थियों से अपील किया है कि जनधन खाते में 500 रू0 भेजी गयी धनराशि को लाभार्थी द्वारा अपने खाते से न निकालने पर वापस नही होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अपनी आवश्यकतानुसार ही जनधन खाते से पैसा निकालें या ग्रामीण क्षेत्रों में इण्डिया पोस्ट पेमेण्ट बैठक  के माइक्रो एटीएम के माध्यम से अपने ग्राम में ही पैसा प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में माइक्रो एटीएम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित/मानिटरिंग कराये जाने हेतु लेखपाल व सचिव की ड्यूटी लगायी गयी है। नियुक्त किये गये लेखपाल एवं सचिव ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता को बतायेंगे कि किस-किस जगहों पर माइक्रो एटीएम लगाया जायेगा। इसी के साथ ही साथ लेखपाल एवं सचिव यह सुनिश्चित करेंगे कि माइक्रो एटीएम से पैसा निकालने में सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखा जा रहा है व सभी लोग मास्क लगाये हैं।...

आजमगढ़ मेें कोरोना योद्धा बन गये हैं डा. मनीष

चित्र
पिता डा. आर बी त्रिपाठी कोरोंटाइन किये गये लोगों  को करा रहे योगा कोरोंटाइन सेंटर बनाने के लिये दिया विद्यालय पीएम केयर फंड में दिया एक लाख, घर-घर पहुंचा रहे राशन पीएम केयर फंड में  एक लाख रूपये का चेक प्रदान करते डा. मनीष आजमगढ़। आजमगढ़ जनपद क्या पूरे पूर्वांचल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी पहचान रखने वाले डा. आर बी त्रिपाठी विजय सुपर फेसलिटी हास्पीटल चलाते हैं, कई चिकित्सकीय शैक्षिक संस्थानों के कर्ता धर्ता हैं, सहयोगकर्ता तो जरूर ही हैं। इनके छोटे पुत्र डा. मनीष त्रिपाठी हैं एमबीबीएम डी आर्थो की डिग्री धारक डा. मनीष त्रिपाठी कोरोना महामारी में एक युवा योद्धा के तरह उभरे हैं, आजमगढ़ जनपद के हर कोने पर उनकी फारचूनर गाड़ी पहुंच रही और कोई भूख से मरने न पाये इस बात को सुनिश्चित कर रहे हैं। पिता-पुत्र डा. आर बी त्रिपाठी व मनीष त्रिपाठी ने जैगहा स्थित अपने विशाल शैक्षिक संस्थान जो उनका निजी संस्थान है खुद पहल कर प्रशासन को कोरोंटाइन सेटर बनाने के लिये दे दिया है। महत्वपूर्ण तब हो जाता जब आर बी त्रिपाठी खुद वहां जाकर निस्वार्थ भाव से कोरोंटाइन किये लोगों को य...

कोरोना के खिलाफ जीयनपुर के अदृश्य योद्धा

चित्र
कोरोना के खिलाफ जीयनपुर के अदृश्य योद्धा मारकण्डेय मिश्र जी ने दान की पूरी पेंशन, डाक्टर इश्तियाक कर रहे मुफ्त इलाज जीयनपुर के जिंदा दिल लोगों को दिल से सलाम मार्कण्डेय मिश्र व् ज्ञानेंद्र  पीएम केयर फण्ड में हर धर्म के लोग कर रहे सहयोग आजमगढ़ जनपद का एक छोटा सा कस्बा जीयनपुर जहां हर जाति और धर्म के लोग मिल जुल कर रहते हैं। इसी कस्बे के निवासी हैं मारकण्डेय मिश्र, मिश्र जी सेना में रहे हैं और मेडिकल कोर में काम किये हैं, बुजूर्ग हैं, पेंशन आती है। एक महीने की पेंशन है 21 हजार रूपये। यह रकम कुछ लोगों के लिये बहुत कम होगी कुछ के लिये बहुत अधिक, महत्वपूर्ण तब हो जाता है जब मारकण्डेय मिश्र अपनी पूरी एक महीने की पेंशन  पीएम केयर फण्ड में दान कर देते हैं महज इसलिये कि उनका देश महफूज रहे देश के लोग महफूज रहे। मारकण्डेय मिश्र जैसे न जाने कितने लोग कोरोना जैसी महामारी के अदृश्य योद्धा की तरह काम कर रहेे हैं। ऐसे योद्धाओं को दिल से सेल्यूट है।  डॉ इश्तियाक  अहमद  आईये आप लोगों को कुछ ऐसे लोगों के नाम गिनाता हूं जो इस लड़ाई के लिये तत्पर हैं और पीएम क...

गलियों में खेला क्रिकेट, फुटबाल, ताश तो होगी गिरफ्तारी

चित्र
पुलिस कप्तान प्रो. त्रिवेणी सिंह का फरमान क्लिक करके सुनिये क्या कहा पुलिस कप्तान नें⇉ आजमगढ़। सावधान हो जायें वो लड़के जो लाक डाउन का माखौल उड़ा रहे हैं और पुलिस को धता बता कर गलियों में क्रिकेट, फुटबाल, ताश खेलने से नही चूक रहे हैं। जिले के आला पुलिस कप्तान प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने फरमान जारी किया है। ऐसे लड़के तुंरत गिरफ्तार होगें जब तक आप यह समाचार पढ़ेंगें तब तक आदेश जारी किया जा चुका होगा इसलिये बेहतर है कि घरों में रहें और शाम को भी गलियों में तफरीह करने की कोशिस मत करियेगा, पुलिस गिरफ्तार करने से नही चूकेगी। लॉक  डाउन -2 का पुलिस बहुत कड़ाई से पालन कराने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेतावनी का कि लाक डाउन का कड़ाई से पालन हो पुलिस तैयार हो चुकी है। पुलिस को कई दिनों से शिकायत मिल रही है कि गलियों, खाली पड़े स्कूलों पर मुहल्ले के लड़के किशोर लाक डाउन को ताक पर रखकर न केवल इकट्ठे हो रहे हैं वरन क्रिकेट, ताश, फुटबाल, सहित कई ऐसे खेल खेल रहे हैं जिससे लाक डाउन का कोई मतलब नही रह जा रहा। पुलिस कप्तान प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों को अब पुलिस गिरफ्ता...

व्हाट्सएप से छात्रों को पढ़ाकर सूचना देगें गुरू जी

चित्र
दो अध्याय के नोट्स बने  आजमगढ़ । जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया है कि जिलाधिकारी के मार्ग-दर्शन एवं निर्देश के क्रम में कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण लाकडाउन की स्थिति में घर बैठे अध्ययन सामग्री कक्षा 9 से 12 के सभी विषयों के शैक्षिक पंचांग के अनुसार माह अप्रैल 2020 के अध्ययन हेतु दो अध्याय के नोट व टिप्स तथा छात्र-छात्राओं की किसी प्रकार की पृच्छा हेतु विषय के अनुभवी शिक्षकों के मोबाइल नम्बर प्रधानाचार्यगण को प्रेषित किया गया है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा इसका फीडबैक लिया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शहर के लगभग 10 विद्यालयों का स्वतः भ्रमण कर ई-लर्निंग के द्वारा पठन-पाठन के सम्बन्ध में प्रधानाचार्यगण एवं विषय विशेषज्ञों से वार्ता की गयी है।  जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यगणों से अपेक्षा किया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद (यू0पी0बोर्ड) के अन्तर्गत विषयवार छात्र-छात्राओं का व्हाट्सअप गु्रप बना लंे तथा पठन-पाठन हेतु अध्यापक एवं छात्र आपस में विचार विर्मश करते रहें। क्योंकि ई-कन्टेंट और पढ़ाई अनवरत चलेगी तथा प्रधानाचार्यगण को अग्रणी भूमिका...