परिवहन विभाग के रहमोकरम पर चल रहा 'कटिंग' का धंधा



परिवहन विभाग के रहमो करम पर चल  रहा 'कटिंग' का धंधा 


वसूली के अड्डे बने ढाबे 
आजमगढ़। वाराणसी से गोरखपुर वाया आजमगढ़ का सड़क मार्ग कमाई का एक बडे धंधे के रुप में तब्दील हो चुका है। इस राजमार्ग पर स्थित किसी भी  बाजार चाहे व छोटी हो या बड़ी के बाहर सड़कों पर कं क्रीट के ढेर पर भले लोगों की नजर न जाय मगर यह उपज है परिवहन विभाग की अवैध वसूली का। जनपद में भी  ऐसी दुकानों की संख्या बढ़ती जा रही हैं जो कटिंग के इस धंधे में लिप्त होकर अवैध मुनाफा को परवान चढ़ा रही हैं। 
बडेÞ पैमाने पर खेले जाने वाले इस खेल की शुरुआत प्रदेश के सोनांचल से शुरु हो जाती है। यहां ट्रकों पर मानक से ज्यादा कंक्रीट ट्रक डाईवर लोड करा लेते हैं। गिट्यिों से लदी ये ओवरलोड ट्रकें बड़े पैमाने पर सोन नदी व मारकुंडी पहाड़ी के इलाकों से गोरखपुर के लिए रवाना होती हैं। वाराणसी से गोरखपुर वाया आजमगढ़ के रास्ते भर ये ओवरलोड ट्रकें सड़कों पर कुछ खास दुकानों पर अपनी ट्रकें रोकते हैं और तुरत- फुरत ये अतिरिक्त गिट्यिों का सौदा करते हैं दुकानदार लगभग आधी कीमत पर गिट्यिों को खरीद लेता है। ट्रक ड्राईवरों को अच्छी खासी कीमत मिल जाती है। कई बार ये ट्रक ड्राईवर कई दुकानों पर इस अतिरिक्त कंक्रीट को उतारते हैं। ओवरलोड ट्रकों पर निगरानी करने की जिम्मेदारी निभाने वाला परिवहन विभा निगरानी करने के बजाय इन ट्रकों से वसूली का जाल बिछा रखा है। जनपद में वसूली का काम कुछ चिन्हित ढाबों पर हो रहा है। ये ढाबे ओवरलोड ट्रकों की निगरानी करते ही हैं और ओवरलोड वाहनों की गतिविधियों के बाबतविभा के अपने आकाओं के लिए मुखबीरी का काम भी  करते हैं। इन ढाबाओं पर बैठने वालेविभा के खास कारकूनों की सूचना पर अक्सर ये ट्रक ड्राईवर पकड़े जाते हैं जहां सेटिंग- गेटिंग के बाद उनकी ट्रक को रिहा कर दिया जाता है। ढाबाओं पर तैनात इन कारकूनों की निगाहों से बच कर निकलना आसान नहीं होता है सो इस धंधे में लिप्त ट्रक वाले झंझट से बचने के लिए बड़े ही आराम सेविभा का हिस्सा ढाबे पर तैनात उन 'खास' आदमियों को सौंप देते हैं। ये खास आदमी कुछ विभा को पहुंचाते हैं कुछ अपने पास दबाते हैं । पकड़वाने का धौंस देकर ये खास लोग कई अन्य वाहनों से भी  वसूली करते नजर आ जाते हैं। कटिंग के इस धंधे में बड़ी कमाई होने की वजह से विभा के अफसरानों के महल बनते ही जा रहे हैं उनके खास आदमियों के भी  अटारियां बुलंदियों को छू रही हैं भले ही ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़क वक्त से पहले टूट रही हों दुर्घटनाओं में हिजाफा हो रहा इन सड़कों पर चलने पर आम आदमी की कमर टूट रही हो। इस विभा के कार्यरत कर्मचारियों हों या अफसर या फिर इनकी दलाली में लगे बाहरी तत्व सबकी सम्पत्ति की अगर जांच ही करा ली जाय तो खुद ब खुद अवैध कमाई के इस धंधे की पोल खुलकर सामने आ जाएगी। अगर परिवहन विभा ओवरलोड ट्रकों की जांच करे उन पर कार्रवाई करे और कटिंग के धंधे पर रोक लगाए तो सरकार की एक बड़े राजस्व की हानि रुक जाएगी और ओवरलोड ट्रकों की वजह से सड़के भी  नही समय से पहले नही खराब होंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे तो आखिरी घर तक दिया जलाना है

....उनके हर ऐब भी जमाने को हुनर लगते हैं

एक ऐसा विद्यालय जहां स्वीमिंग पुल में नहाते हैं बच्चे और दूरबीन से निहारते हैं चांद को