शिक्षा से ही मिटेंगी दिलों के बीच की दूरियां: मनोज


 कैरियर फांउडेशन एकेडमी का हुआ  उद्घाटन 

सगड़ी। सगड़ी तहसील के अंजानशहीद में छत्तरपुर खुशहाल मोड़ पर एक शिक्षण संस्थान कैरियर फांउडेशन एकेडमी का उद्घाटन करते हुये वालीवुड के प्रख्यात गीतकार मनोज यादव ने कहा कि शिक्षा आज के समाज की पहली जरूरत बननी चाहिये। यही वह जरिया है जिससे समाज को लोगों के बीच दिलों की दूरियां है उसे मिटाया जा सकेगा। 


सगड़ी क्षेत्र के कुछ पढ़े लिखेे नौजवानो ने एक समूह बनाकर ऐसे बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है जो अच्छी और गुणवत्ता युक्त शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। बुधवार को प्रसिद्ध गीतकार मनोज यादव ने कैरियर फाउंडेशन एकेडमी का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा कि शिक्षा  वह दीपक है जो जलता है तो न जाने कितने घर रौशन होते हैं। उन्होने कहा कि सिर्फ नौकरी के लिये पढ़ाई नही होनी चाहिये एक पढ़ा लिखा आदमी कोई भी कार्य करेगा तो उसमें कुछ अच्छा ही करेगा। इस अवसर पर प्रमोद यादव, राकेश यादव, सदानंद़, अमरजीत , रातुल कुमार यादव, दयाराम यादव, राहुल, बुधिराम, अभिषेक यादव, रामरूप, अवनीश, योगेंद्र, भृगु साहनी सहित क्षेत्र के सैकड़ लोग उपस्थित रहे। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे तो आखिरी घर तक दिया जलाना है

....उनके हर ऐब भी जमाने को हुनर लगते हैं

एक ऐसा विद्यालय जहां स्वीमिंग पुल में नहाते हैं बच्चे और दूरबीन से निहारते हैं चांद को