हाफ लेमन रेडियो: जिंदगी के स्टेशन का यही पता है


अमरूदों के बाग वाले हथिया गांव की बदलेगी पहचान

लांच हुआ आजमगढ़ शहर का पहला रेडियो स्टेशन

आजमगढ़ जनपद मुख्यालय से सटा हुआ तमसा के पार का हथिया गांव जिस तक पहुंचने के लिये कभी 18 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था। एक पुल बनता है और बदलने लगती है सूरत। कभी हथिया गांव अपने अमरूद के बाग और ताड़ के पेड़ों में पलते जरायम की दुनिया के लिये जाना जाता था अब इसी हथिया गांव से संगीत भरी सुबह और गुनगुनाती शाम के तराने फिजा में गूजेंगे।


भारतेंदु ह्युमन केयर डेवलेपमेंट सोसाईटी के तत्वाधान में आजमगढ़ हथिया गांव की पहचान बदलने की शुरूआत मंगलवार को समाजसेवी डा.भरत लाल के कर कमलों से हुई जब उन्होंने हाफ लेमन रेडियो स्टेशन का फीता काटा। ‘जिन्दगी के स्टेशन का यही पता है’ श्लोगन के बीज मंत्र के साथ खुशनुमा जिन्दगी के पाठ पढ़ाते रेडियो जॉकी मंगलवार को अपने काम में तल्लीन नजर आये। एफएम चैनल की सारी खूबियां समेटे यह कम्युनिटी रेडियो स्टेशन संगीत प्रेमियों के लिए कई उपहार लेकर आया है। साहित्य और संस्कृति की धरती आजमगढ़ की यह शुरूआत कई मायने में अनूठी है। टेक्निकल हेड शिवम चतुर्वेदी बताते हैं कि यह पूरी तरीके से इंटरटेनमेंट से भरा होगा क्योंकि ‘ये चटपटा है’। इसमें साहित्यकारों के साक्षात्कार होंगे तो वहीं शहर के मिजाज का अपडेट होगा। सुबह की शुरूआत कृषि दर्शन से होगी। 7 बजे से 11 बजे तक गुड मार्निंग आजमगढ़ आपको तरानो के साथ शहर की टैªफिक, मौसम का मिजाज के हालात से रूबरू करायेगा। आर जे शान बताते हैं कि आफिस जाते समय कार की स्टेयरिंग के साथ एफएम सुनने का और अपने टेªवेलिंग को आनन्ददायक बनाने का अनुभव लोगों को महसूस होगा। वहीं दिन में 11 बजे से 3 बजे तक जब शहर की औरतें अपने रोजमर्रा के कामों से खाली हो जायेंगी तो ‘विन्दास नारी’ उन्हें उनकी जीवन शैली जरूरत की चीजों और चटपटी बातों से उनका मनोरंजन करेंगी। शाम के 3 बजे से पांच बजे का समय ‘बी टू बी’ का होगा। शाम 5 बजे से 9 बजे रात तक ‘चटपटी इवनिंग’ होगी तो वहीं रात के 9 बजे से 12 बजे तक पुरानी कैसेट बजेगी। हर घंटे पर ट्रैफिक रिपोर्ट दे करके आवागमन को सुचारू बनाया जायेगा। डेली अपडेट्स भी होंगे। रविवार को साहित्यकार, वकीलों के सलाह, कैरियर काउंसलिंग आयोजित होंगे। वो प्रतिभाएं जिन्हें भुला दिया गया है, उन्हें रविवार के दिन याद किया जायेगा और उनके अनुभव शेयर किये जायेंगे। 90.4 मेगा हर्ट्ज पर ये प्रसारण होगा। शिवम चतुर्वेदी ने बताया कि आन एयर 35 किमी के क्षेत्र तक प्रसारण को सुना जा सकेगा। 

सपने के सच होने जैसा है आजमगढ़ का रेडियो: डॉ  अनूप 

आर जे शान, आर जे अंकिता, आर जे रैना और आर जे यश इस कम्युनिटी रेडियो की कमान संभालेंगे। जब इंटरनेट छोड़ दे आपका साथ तो हाफ लेमन थामेगा आपका हाथ के टैग लाइन के साथ बड़े उत्साह से टेक्निकल हेड शिवम ने बताया कि फ्री आफ कास्ट यह प्रसारण गुणवत्तापरक व मनोरंजक होगा। उद्घाटन के अवसर पर प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डा.अनूप यादव ने लोगों को बधाई दी और कहा कि एक सपने के सच होने जैसा है। आजमगढ़ की जनता को मेडिकल अपडेट्स, जरूरी सलाह रेडियो के माध्यम से भी मिलते रहेंगे। उद्घाटन के अवसर पर डा. पीयूष यादव, आलोक यादव, सुनीलदत्त विश्वकर्मा, प्रमोद यादव, जितेन्द्र, रामआसरे विश्वकर्मा, चन्द्रशेखर यादव, चन्द्रशेखर सिंह, अभिषेक जायसवाल दीनू आदि लोग उपस्थित थे।

साहित्य और सर्जना की धरती है आजमगढ़-मनोज

आजमगढ़। जनपद में हाफ लेमन रेडियो के शुभारम्भ के अवसर पर हथिया गांव पहुंचे वालीबुड के प्रसिद्ध गीतकार मनोज यादव ने कहा कि आजमगढ़ साहित्य और सर्जना की धरती है हमेशा इसने ऐसे काम किये हैं जो मिशाले बनती हैं। अपनी वालीबुड की यात्रा के बारे में अपने अनुभवों को शेयर करते हुए उन्होने कहा कि मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे तो आखिरी घर तक दिया जलाना है

....उनके हर ऐब भी जमाने को हुनर लगते हैं

एक ऐसा विद्यालय जहां स्वीमिंग पुल में नहाते हैं बच्चे और दूरबीन से निहारते हैं चांद को