हरिशंकर देंगें सगड़ी की राजनीति को नया आयाम


जनवादी कार्यों ने बनाया लोकप्रिय
हरिशंकर यादव को सम्मानित करते पंडित रविदत्त
एजुकेशनल समिति के सदस्य 
पांच साल के विकास कार्य बनाम पांच माह ने किया चर्चित

आजमगढ़। जनपद की सगड़ी तहसील के नगर पंचायत जीयनपुर के नवनिर्वाचित चेयरमैन ने सगड़ी विधानसभा के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छा जाहिर करते हुए यह प्रण किया है कि अगर अवसर मिला तो सगड़ी की दसा और दिशा बदलने का पूरा प्रयास करूंगा। अल्प समय में ही अपने कार्यों से चर्चा में आये हरिशंकर यादव ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कि सगड़ी उनकी मातृभूमि और कर्मभूमि है यहां के विकास के लिए कार्य करने की उनकी दिली इच्छा है। 

नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव को सम्मानित करती महिला मण्डल की सदस्य


नगर के सफाई बेड़े में शामिल किये गये नव वाहनों का
 उद्घाटन करते हरिशंकर यादव
श्री गांधी पी जी कालेज मालटारी से छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद से लगातार चर्चा में रहने वाले युवा नेता हरिशंकर यादव जुझारू तेवर के नेता माने जाते हैं। जीयनपुर नगर पंचायत के चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी सहित सपा और बसपा के प्रत्याशियों को काफी पीछे धकेलते हुए निर्दल अपना परचम लहराने में सफल रहे। सामान्य सीट पर पिछड़ी जाति का होते हुए निर्दल चुनाव जीतने को राजनीतिक पण्डित हरिशंकर की एक बड़ी उपलब्धि मानते हैं तथा इसे उनकी लोकप्रियता की जीत बताते हैं। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के शपथ लेने के तुरंत बाद ही उन्होने जीयनपुर कोतवाली को नोटिस जारी कर दिया कि वर्षों से पुलिस के कब्जे में स्थित सामुदायिक भवन जो जीयनपुर की जनता के लिए बना है तत्काल खाली कर दिया जाय। चेयरमैन के  इस कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हड़कम्प सा मच गया। कार्य भार संभालने के बाद से जीयनपुर को उन्होने बदल कर रख दिया है। उनका कहना है कि जनता ने कुर्सी भले ही उन्हे पांच साल के लिए दिया है लेकिन उनके पास वक्त नही है वो पांच साल का विकास कार्य पांच माह में करके दिखायेंगे। उन्होने जीयनपुर बाजार मंे बहुप्रतिक्षित शौचालय को बनवाने के लिए अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी कुछ अतिक्रमणकारियों को दिया है। उन्होने नगर के सफाई बेड़े केा मजबूती देते हुए कई वाहनों की खरीद की। हर घर के लिए उन्होने कूड़ेदान रखवा दिये। बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए हाइड्रोलिक वाहन की खरीद की गई।

नगर के वंचितों को कम्बल प्रदान करते हरिशंकर यादव
  कड़ाके ठण्ड में उन्होने न केवल गरीबों में कम्बल का वितरण किया वरन रैन बसेरा खुलवा कर शासन की मंशा के अनुसार ठण्ड से कोई पीड़ित न हो इसका पूरा ख्याल रखा। केवल नगर के लिए एक एम्बुलेंस जल्द ही नगर पंचायत के पास होगी साथ ही पूरे टाउन एरिया कार्यालय को सीसी कैमरे से लैस किया जा रहा है। नगर के साफ सफाई के लिए उन्होने सफाई कर्मियों की शिफ्टवार ड्युटी लगा रखी है। चेयरमैन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण स्वयं कर रहे हैं इसके लिए सुबह 6 बजे वह नगर का भ्रमण करते हैं । हर वार्ड की समस्या का निस्तारण वार्ड मंे हो इसके लिए आदेश जारी किये गये हैं। सप्ताह में किसी एक दिन किसी न किसी वार्ड में चेयरमैन का कैम्प लगेगा जिसमें अधिशाषी अधिकारी सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहेंगें। उस वार्ड की जो भी समस्या होगी उसका निस्तारण मौके पर ही कर दिया जायेगा। नव निर्वाचित चेयरमैन के नवीन प्रयासों से लोगों मंे यह आस  जगने लगी है कि नये लोगों के राजनीति में आने से विकास के कार्य तेजी से होगें। हरिशंकर यादव नगर की शिक्षा व्यवस्था को नया आयाम देने के लिए अक्सर वह नगर क्षेत्र के विद्यालयों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं।

नगर के समता नगर मुहल्ला स्थित कन्या जूनियर हाई स्कूल में उन्होने बच्चियों को स्वेटर जूता व बैग प्रदान किया। गत दिनों महिला मण्डल द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
 पंडित रविदत्त एजुकेशनल सोसाइटी ने विश्व युवा दिवस पर एक युवा चेयरमैन को उनके कार्यों की सराहना करते हुए अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान बढ़ाया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे तो आखिरी घर तक दिया जलाना है

....उनके हर ऐब भी जमाने को हुनर लगते हैं

एक ऐसा विद्यालय जहां स्वीमिंग पुल में नहाते हैं बच्चे और दूरबीन से निहारते हैं चांद को