पर्यावरण दिवस पर सम्मानित किये गये इफ्तेखार आजमी
स्कूलों व सार्वजनिक जमीनों पर करते हैं पौधरोपड़
सीओ सगड़ी सोहराब आलम ने किया सम्मानित
आजमगढ़। धरती की हरियाली को सजोने का वर्षो से जतन कर रहे इफ्तेखारआजमी को पर्यावरण दिवस पर समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। इफ्तेखार आजमी को सम्मानित करते हुए क्षेत्राधिकारी सगड़ी सोहराब आलम ने कहा कि इस तरह के प्रयास लगातार करने की जरूरत है।
संगीत अध्यापन का कार्य करने वाले इफ्तेखार की पहचान अजमतगढ़ क्षेत्र में वृक्ष मित्र की है। वह न केवल नये पौधे लगाते ही नही वरन पूरानों की देखभाल भी करते है। इफ्तेखार अब तक 50 हजार से अधिक पौधों का वितरण कर चुके है। साथ ही सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों के परिसर में हरियाली के लिए वो कटिबद्ध हैं। पौधों को लगाने के साथ ही वह जब तक मजबूत न हो जाय तब तक उनका पूरा ध्यान इफ्तेखार आजमी रखते हैं समय-समय पर पानी देना हो या उनकी पशुओं से रक्षा करना वो हमेशा तत्पर रहते हैं। 5 जून को मार्डन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रवींद्र जी की पहल पर विद्यालय परिसर में एक आयोजन रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षे़त्राधिकारी सगड़ी सोहराब आलम मौजूद रहे उन्होने इफ्तेखार को उनके पर्यावरण के प्रति कार्यो को देखकर अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके प्रति कार्य करने की जरूरत है, विकसित राष्ट्रों का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि सारे कार्य नियमानुसार करने की आदत व हर चीज को अपने राष्ट्र की धरोहर समझने का चिन्तन उन्हे हमसे आगे रखता है। वृक्ष, धरा, वायु, जल के प्रति हम सजग होकर उनका संरक्षण करे तभी हम अपनी इस अनोखी धरती को बचा पायेंगें । इस अवसर पर समाजसेवी ज्ञानेंद्र मिश्र ने कहा कि इफ्तेखार जी का कार्य अनुकरणीय है, इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। राजवंत, रवींद्र, अचल, सहित दर्जनों लोगों ने इस अवसर पर प्रतिभाग किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें