’प्लास्टिक को हटाना है पर्यावरण को बचाना है’
![]() |
| नगर स्वक्षता रैली में शामिल चेयरमैन हरिशंकर यादव उपजिलाधिकारी रावेन्द्र सिंह व् अन्य |
सगड़ी (आजमगढ़)। नगर पंचायत जीयनपुर में शनिवार को प्लास्टिक को हटाने व स्वच्छता अभियान को गति देने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी सगड़ी रावेंद्र सिंह के नेतृत्व मे एक रैली निकाली गई जिसमे नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव सहित क्षेत्र के सभ्रांत जन शामिल हुये । रैली में शामिल लोगों ने नगर को स्वच्छ बनाये रखने की अपील की तथा प्लास्टिक के प्रयोग को पूरी तरह से रोकने के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
नगर पंचायत कार्यालय जीयनपुर पर शनिवार की सुबह 8 बजे विविध स्कूलों के बच्चे अध्यापक, नगर पंचायत कर्मचारी व क्षेत्र के जागरूक लोग एकत्र हुये। उपजिलाधिकारी सगड़ी रावेंद्र सिंह ने बताया कि स्वच्छता अभियान को सबको अपनाने की जरूरत है। उन्होने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन है इसका बहिष्कार जन जागरूकता से ही होगा। उन्होने नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई भी दिया। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव के कार्यकाल के प्रारंभ होने के साथ ही नगर की सफाई व्यवस्था के स्तर में काफी सुधार आया है। रैली को संबोधित करते हुए चेयरमैन हरिशंकर यादव ने कहा कि स्वच्छता को अपने आदत में डालने की जरूरत है। उन्होने कहा कि अगर हम जागरूक नही हुए तो हमे हवा खरीदकर सांस लेना पड़ेगा। उन्होने कहा कि नगर पंचायत समय-समय पर अभियान चलाकर प्लास्टिक उन्मूलन के लिए कटिबद्ध है। नगर को स्वच्छ रखना केवल नगर पंचायत कार्यालय की जिम्मेदारी नही है। यह सबकी जिम्मेदारी और इसे सबकी सहभागिता से ही पूरा किया जा सकेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जयहिंद यादव, एकलाख अहमद, शाहिद खान, राजा सोनकर, ज्ञानेद्र मिश्रा अधिशाषी अधिकारी अखिलेश यादव, सुरेंद्र्र चैहान, रामधनी यादव, गणेश प्रजापति, मन्नू लाल जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें