तीन दिनों तक योग सरिता में डूबेगा जनपद
बाबा रामदेव के आगमन को भव्य रूप देने में जुटे साधकगण
तहसील स्तर पर भी आयोजित होगें शिविर, बच्चों और महिलाओं से होंगे रूबरू
आजमगढ़। योग गुरू स्वामी रामदेव आगामी 16 से 18 मई तक जनपद के अपने प्रवास के दौरान निशुल्क योग चिकित्सा व ध्यान शिविर का आयोजन करेंगें। बाबा रामदेव के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हरिद्वार से आये हुए साधकगणों की टीम योग से निरोग के अभियान को सफल कराने के लिये जी जान से जुटी हुई हैं।
योग गुरू स्वामी रामदेव पूर्वांचल के अपने इस दौरे में योग सरिता का प्रवाह करेंगें। योग शिविर का आयोजन 16 से 18 मई तक जनपद मुख्यालय के आई टी आई ग्राउंड में सुबह 5 बजे से साढे़ सात बजे तक किया जायेगा। इस दौरान निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी कियाा जायेगा जिसमें पीड़ित योग सलाह व आयुर्वेद की प्राचीन परम्पराओ से असाध्य रोगों को भी ठीक कर सकेंगें। भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, पतंजलि किसान सेवा समिति, युवा भारत के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए तैयारियां जोरों पर चल रही है। प्रतिदिन कुंवर सिंह उद्यान में प्रातः काल योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है । आजमगढ़ जनपद में बहुत दिनों से योग से जुड़कर जागरूकता कार्यक्रम चलाने वाले बाबा रामदेव के केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य देवविजय यादव बताते हैं कि बाबा रामदेव का जनपद में प्रथम आगमन होने जा रहा है इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तीन दिनों के अंदर भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आजमगढ़ जनपद के साथ ही पड़ोसी जनपदों मऊ व बलिया से भी लोगों के आने की उम्मीद है। उन्होने बताया कि सभी साधकगण सपरिवार शिविर में आमंत्रित हैं। उन्होने कहा कि अपने साथ साधकगण साफ सुथरी चादर, पानी की बोतल व झोले के साथ आयें। साधक ढीले ढाले वस्त्र पहने और बहने सलवार व समीज में आयें। उन्होने बताया कि मंच से दिये जाने वाले निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाना आवश्यक है। शिविर में आने से पूर्व रात्रि में हल्का व सुपाच्य भोजन ही करें। अपने अथक परिश्रम से योग शिविर को सफल बनाने में जुटे शिविर के प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र जी बताते हैं कि यह अपने आप में एक शानदार शिविर होगा। जिसमें बच्चों के साथ ही महिलाओं और बेटियों के लिए भी शिविर आयोजित होंगंे। उन्होने बताया कि आई टी आई ग्राउंड के क्षेत्रफल के हिसाब से प्रतिदिन 50 हजार से अधिक लोग योग शिविर में प्रतिभाग करेंगे तथा तीन दिनों में यह संख्या डेढ़ लाख से उपर पहुंच जायेगी। यह शिविर सबके लिए खुला है और पूर्णतः निःशुल्क है। उन्होने बताया कि आईटीआई ग्राउंड उपरांत बूढ़नपुर तहसील के अतरौलिया में 16 मई को शाम 5 बजे से योग शिविर का आयोजन किया जायेगा। तीन दिनों तक स्वामी रामदेव जी जनपद में प्रवास करेंगें। प्रदेश प्रभारी ने बताया कि 20 मई को भाईयों, छोटे बच्चों, बेटियों और महिलाओं के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन आईटीआई ग्राउंड मेे ही शाम को 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया जायेगा।
शिविर शानदार होगा हमें आशा है कि जनपद के लोग लाभान्वित होगें और योग से निरोग का हमारा अभियान एक मील का पत्थर तय करेगा। शिविर में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें
प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें