योगी को ताज के जश्न में डूबे जिंदा गवाह
कहीं भजन कीर्तन तो कहीं हो रहा सुंदर काण्ड का अनवरत पाठ
वर्ष 2008 के जख्म पर लगेगा मरहम
सगड़ी। योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश में ताजपोशी की घोषणा के बाद से ही सगड़ी तहसील के जीयनपुर कस्बे में जश्न का माहोल है। जश्न भी योगी जी के तरीके से मनाया जा रहा है, कहीं ढोल नगाड़े तो कहीं अबीर गुलाल के साथ भजन कीर्तन व सुंदर काण्ड का अनवरत पाठ चल रहा है। ऐसा हो भी क्यों नहीं वर्ष 2008 में महंत योगीनाथ के काफीले पर जब आजमगढ़ में हमला हुआ और योगी के जिन दो करीबीयों को मार-मार के अधमरा कर दिया गया था वो दोनो ही जीयनपुर के हैं। अब योगी की ताजपोशी से सबसे ज्यादा कोई खुश है तो वो ही हैं।
आजमगढ़ से योगी जी का पुराना नाता रहा है। जब-जब यहां के लोगों ने उन्हे याद किया योगी जी अपने दल-बल के साथ जनपद पहुंचने में जरा सा भी देर नहीं लगाई। उनके आजमगढ़ जाने रूट भी जीयनपुर होते हुए रहा। जब-जब उनका काफिला जनपद के उत्तरी छोर पर प्रवेश किया तो नाथ सम्प्रदाय का मठ रजादेपुर अपने पीठाधिश्वर महंथ शिवहर्ष भारती व हिंदू युवा वाहिनी के गठन से ही उसका जीयनपुर में कार्यभार देख रहे ज्ञानेंद्र मिश्र की अगुवाई में पलक पावड़े बिछाकर स्वागत करने का काम किया । वर्ष 2008 मंे जब योगी आदित्यनाथ डीएवी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे तो उनके काफिले पर तकिया पर हमला कर दिया गया, जिसमंे बचाव की फायरिंग में मतिउल्ला नामक व्यक्ति की मौत हो गई। फायरिंग के साथ जनपद में साम्प्रदायिक उन्माद फैल गया, योगी जी के काफिले के साथ जा रहे महंथ शिवहर्ष भारती व ज्ञानंेंद्र मिश्र को आताताईयों ने जमकर पीटा, उनकी मारूती कार को गुलामी के पुरा के पास फूंक दिया गया, दोनो पर चाकुओं से कई वार किये गये, अधमरे हालत में पुलिस ने महंथ शिवहर्ष भारती व ज्ञानंेद्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका महीनों इलाज चला। जिले में कफर्यू लग गया। उसके बाद से पुलिसिया उत्पीड़न आज तक चलता रहा। जब-जब योगी जी के आजमगढ़ आने का कार्यक्रम बनता है तभी पुलिस सक्रीय हो जाती है और ज्ञानंेद्र व महंथ को जीयनपुर थाने में बुलाकर अव्वल तो रोकने का काम किया जाता है या फिर सख्त हिदायतें दी जाती है। आज जब योगी जी प्रदेश की सबसे बड़ी कुर्सी पर विराजमान हैं तो उनके समर्थकों में हर्ष होना लाजमी है। उनके समर्थक ज्ञानेंद्र व महंथ शिवहर्ष भारती कहते हैं कि अपने ही जिलें में हम नजरबंद रहते थे योगी जी के मुख्यमंत्री बनने से हमें अपना अधिकार तो मिलेगा ही प्रदेश विकास के राह पर दौड़ पड़ेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें