संदेश

2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक ऐसा विद्यालय जहां स्वीमिंग पुल में नहाते हैं बच्चे और दूरबीन से निहारते हैं चांद को

चित्र
एक ऐसा विद्यालय जहां स्वीमिंग पुल में नहाते हैं बच्चे और दूरबीन से निहारते हैं चांद को  अजमतगढ़ शिक्षा क्षेत्र के दाम महुला में स्थित परिषदीय विद्यालय बना चर्चा का विषय सीसी कैमरे से घर बैठे अभिभावक देख लेते हैं बच्चों का हाल प्रदीप तिवारी  आजमगढ़। सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ शिक्षा क्षेत्र  में एक ऐसा भी विद्यालय है जहां के बच्चे स्वीमिंग पुल में नहाते हैं और दूरबीन से चांद की धरती को निहारते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं प्राथमिक विद्यालय दाम महुला की, इन दिनों यह विद्यालय का चर्चा का विषय बना हुआ है।  उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित होने विद्यालयों में नित नये नवाचार देखने को मिल रहे हैं। सरकार विद्यालयों की हालत दुरूस्त करने के लिये जहां विकास विभाग की मदद से कायाकल्प योजना चला रही है, वहीं शिक्षा की गुणवत्ता बनाये रखने के लिये भारत सरकार के निपुण मिशन को युद्धस्तर पर क्रियाशील किये हुये है।  उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद में कुछ ऐसे अध्यापक हैं जो परिषदीय विद्यालयों की गरिमा को बनाये रखने के लिये दिन  रात मेंहनत कर रहे हैं, उनकी मेंहनत विद्य...

मुझे तो आखिरी घर तक दिया जलाना है

चित्र
बदलाव इस विद्यालय के आगे कॉन्वेंट भी शर्माते हैं बासूपार बनकट का प्राथमिक विद्यालय बना रोल माडल प्रधान व प्रधानाध्यापक ने मिलकर बदली सूरत प्रदीप तिवारी आजमगढ़। किसी की जिद और अपने लक्ष्य के प्रति जुनून क्या कुछ नही करवा सकता यह एहसास होता है उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के एक स्कूल प्राथमिक विद्यालय बासूपार बनकट को देखकर। गांव की महिला प्रधान व उनके पति तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित पूरे स्टाफ ने कायाकल्प नही पूरे विद्यालय की काया ही पलट कर दी, जिसे देखते ही हर कोई कह उठता है साहब ! इस स्कूल ने तो कान्वेंट विद्यालयों को पीछे छोड़ दिया है।    सगड़ी तहसील के मुख्यालय से लगभग 1 किलोमीटर के अंदर ही बासूपार गांव की सरहद शुरू हो जाती है लेकिन यह गांव अपने बुनियादी विकास से कोसो दूर था। पूरे गांव की आबादी लगभग 200 घरों की है, बहुतायत मुस्लिम और अनुसूचित जाति के परिवार हैं। आज से तीन साल पहले की बात करें तो गांव के हर घर के बाहर एक छोटा गड्ढा होता था जिसमें घर का गंदा पानी इकट्ठा होता था और लोग उसे रोज उलीचा करते थे। पूरा गांव गंदगी से जूझता हुआ जल निकासी की समस्या से बजबजाता रहत...

" अधूरा मन "

चित्र
                                          सितम्बर महीने का आखिरी समय चल रहा था, लौटते हुये मानसून की आखिरी बरसात हो रही थी, आसमान में छाये बादल और उनसे बरस रही बूंदें रह -रह के तेज और धीमी हो रही थीं, साथ में हवा के झोंकें पूरे मौसम को सुहावना बनाये हुये थे। समीर ने अपने लैपटाप को खोला और उसकी उंगलियां की बोर्ड पर चलने लगीं जिसके साथ ही नोटबुक पर कुछ छपने लगा था। स्पाटीफाई पर तलत अजीज और लता मंगेशकर की आवाज में एक गजल ....फिर छीड़ी रात बात फूलों की ़़़़़़़़़़़़़़़़़़........ अपनी मधूर स्वर लहरियां बिखेर रहीं थी। सर्द हवा जब भी समीर के बदन से टकराती उसे बहुत अच्छा लगता। थोड़ी देर आफिस का काम निपटाने के बाद उसने अपनी मोबाइल खोल ली, जैसे ही उसने अपना व्हाट्सएप खोला, चारू के कई मैसेज पड़े हुये थे।  “तुम्हे मेरा हाल पूछना हो तो खुद ही पूछ सकते हो किसी दूसरे से पूछने की कोई जरूरत नही हैं“। चारू के इस मैसेज को पढ़ के समीर के चेहरे पर मुस्कुराहट आ चुकी थी वो समझ चुका था कि चारू का गुस्सा ना...

आस्था का ज्वार हिलोरे लेता है तो निकलती है ऐसी शिव बारात

चित्र
नगर पंचायत जीयनपुर में महा शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं मे उत्साह हाथी, घोड़े से सजी बारात में भूतों ने दिखाये करतब सगड़ी । सगड़ी तहसील के जीयनपुर नगर पंचायत में शिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया, सुबह सबेरे से ही जहां शिव मंदिरों में महादेव के जलाभिषेक के लिये भीड़ उमड़ी रही तो अपराह्न निकली शिव बारात पूरे नगर का भ्रमण कर शाम तक प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंची। बारात के दौरान विविध झााकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जगहं-जगहं नगर वासियों और दुर्गा पूजा समितियों द्वारा बारातियों के लिये नाश्ते व जलपान की व्यवस्था रही, ढोल, नगाड़े, हाथी, घोड़े, भूत प्रेत से सजी ऐसी बारात तभी निकलती है जब आस्था का ज्वार हिलोरे लेता है।  जीयनपुर नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर, समता नगर बाबा विश्वनाथ मंदिर, व बासदेव स्थान पर महादेव के जलाभिषेके लिये गुरूवार को सुबह से महिलाओं, कन्याओं व श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। सब ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, अबीर इत्र आदि चढ़ाकर देवाधिदेव से आर्शीवाद मांगा। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। मंदिरों को परम्परागत तरीके से सजाया गया था। अ...

”प्रेमचंद का अधूरा सम्मान”

चित्र
                     पंडित नगीना स्मारक महाविद्यालय                                                  जोकहरा आजमगढ़                          (सम्बद्ध:उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन , मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज)                                                  लघु शोध प्रबंध  एम.ए. द्वितीय वर्ष तृतीय सेमेस्टर हिंदी विषय से स्नातकोत्तर उपाधि की आंशिक पूर्ति हेतु प्रस्तुत शोध रिपोर्ट   सत्र: 2024 -25                                       ''प्रेमचंद का अधूरा सम्मान”    निर्देशक         ...